[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Revealed by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Up to date Mon, 04 Oct 2021 12:38 PM IST
सोमवार को उनका पार्थिव शरीर शहर के रिंग रोड स्थित गंगोत्री विहार में उनके आवास पर पहुंच गया। पार्थिव शरीर के पहुंचते ही घर में मातम पसर गया। यहां उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वहीं जैसे-जैसे लोगों को इस बारे में पता चलता गया सुबह से ही ले. कमांडेंट अनंत कुमार कुकरेती के घर पर लोगों की भीड़ जुटती रही।
यह भी देखें… माउंट त्रिशूल हिमस्खलन: सीमित संसाधन, खराब मौसम में राहत-बचाव करना था एक बड़ी चुनौती, तस्वीरों में देखें
यहां सैन्य सम्मान के साथ जवानों ने उन्हें सलामी दी। शव को अंतिम दर्शन के लिए उनके घर पर रखा गया। बेटे की पार्थिव शरीर को तिरंगे से लिपटा देखकर मां और अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। पिता और मां की हालत बेहद खराब है। दाेनों बार-बार बेहोश हो रहे हैं। अनंत की पत्नी राधा बेसुध हैं। कुछ बोल नहीं रही हैं। पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए हरिद्वार ले जाया जाएगा।
[ad_2]
Supply hyperlink