[ad_1]
12:27 PM, 10-Oct-2021
काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची प्रियंका
Table Of Contents
- 1 काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची प्रियंका
- 2 एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रियंका गांधी स्वागत
- 3 बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाएंगी प्रियंका
- 4 दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन करेंगी प्रियंका
- 5 जनसभा को करेंगी संबोधित
- 6 वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी
- 7 किसान न्याय रैली: पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा
प्रियंका गांधी के दौरे की शुरुआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से होगी। प्रियंका गांधी काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंची और पूजा अर्चना की। चौकाघाट से पीलीकोठी होते हुए काशी विश्वनाथ मंदिर तक प्रियंका गांधी के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस रूट डायवर्जन में पुलिस जुटी है।
12:23 PM, 10-Oct-2021
एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने किया प्रियंका गांधी स्वागत
बाबतपुर एयरपोर्ट पर जुटे कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी स्वागत किया। कांग्रेस महासचिव एयरपोर्ट से शहर के लिए रवाना हो गईं हैं। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी हैं। रैली को संबोधित करने वाराणसी पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा जिले में लगभग छह घंटे रहेंगी। प्रियंका के आगमन को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरा है।
11:59 AM, 10-Oct-2021
बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाएंगी प्रियंका
किसान न्याय रैली से प्रियंका गांधी बनारस की आठों सीटों के साथ पूर्वांचल की 164 विधानसभा सीटों पर जातिगत समीकरणों को साधने की कोशिश करेंगी। रैली के पहले प्रियंका अपनी धार्मिक सियासी यात्रा भी करेंगी, जिसके तहत सबसे पहले वह बाबा विश्वनाथ के दरबार में शीश नवाएंगी और उसके बाद मां कुष्मांडा के दर्शन कर आदिशक्ति का आशीर्वाद लेंगी। इसके बाद प्रियंका जगतपुर मैदान में जनशक्ति का प्रदर्शन करेंगी।
11:49 AM, 10-Oct-2021
दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन करेंगी प्रियंका
प्रियंका इसकी शुरूआत श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर और दुर्गाकुंड में मां कूष्मांडा का दर्शन कर करेंगी। शारदीय नवरात्र के चौथे दिन देवी के इसी स्वरूप के दर्शन का विधान है। कांग्रेस की कोशिश है कि पूर्वांचल में भी नए कृषि कानून सशक्त मुद्दा बने। मोदी के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस देश-प्रदेश में यह संदेश देना चाहती है कि उसे कमजोर न समझा जाए।
11:43 AM, 10-Oct-2021
जनसभा को करेंगी संबोधित
यह पहली मौका है जब लखीमपुर कांड और किसान आंदोलन को लेकर प्रियंका आवाज बुलंद करेंगी। लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सरकार को घरेने की भी कोशिश करेंगी। रोहनिया के जगतपुर इंटर कॉलेज मैदान में दोपहर एक बजे से आयोजित जनसभा को विधानसभा चुनाव अभियान का शंखनाद माना जा रहा है।
11:37 AM, 10-Oct-2021
वाराणसी पहुंची प्रियंका गांधी
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी से यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार का बिगुल फूंकेंगी। दिल्ली से चल कर प्रियंका गांधी वाराणसी पहुंच चुकी हैं। साथ में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, दीपेंद्र हुडा भी पहुंचे हैं। बड़ी संख्या में कांग्रेस के नेताओं ने बाबातपुर एयरपोर्ट पर प्रियंका गांधी का स्वागत किया।
11:29 AM, 10-Oct-2021
किसान न्याय रैली: पीएम मोदी के गढ़ वाराणसी में प्रियंका गांधी, काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में आज कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा की गर्जना सुनने को मिलेगी। यह यूपी में उनके चुनाव अभियान की शुरुआत भी है। कांग्रेस की कोशिश है कि पूर्वांचल में भी नए कृषि कानून सशक्त मुद्दा बने। मोदी के गढ़ में शक्ति प्रदर्शन कर कांग्रेस देश-प्रदेश में यह संदेश देना चाहती है कि उसे कमजोर न समझा जाए।
[ad_2]
Supply hyperlink