[ad_1]
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 13 Sep 2021 11:10 AM IST
नेशनल कांफ्रेंस के नेता त्रिलोचन सिंह की हत्या में एक नया मोड़ आया है। हत्या के एक आरोपी हरमीत सिंह के फेसबुक प्रोफाइल पर एक कथित सुसाइड नोट अपलोड हुआ है। जिसमें उसने हत्या करने के कारणों और खुद को इसके लिए जिम्मेदार बताकर सुसाइड करने की बात लिखी है। पांच पेज के नोट में हरमीत ने दावा किया है कि त्रिलोचन सिंह की हत्या उसने की है न कि हरप्रीत सिंह ने। नोट को लिखने के बाद उस पर अंगूठे के निशान लगाए है। दूसरी तरफ आरोपियों को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें जम्मू व दिल्ली में दबिश दे रही हैं। हर टीम को अलग-अलग काम बांटा हुआ है। हरमीत ने कथित सुसाइड नोट में कहा है कि त्रिलोचन सिंह उसकी हत्या करवाना चाहता था। इस बात को सुनकर उसका त्रिलोचन सिंह से कहासुनी हुई और उसने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों का कहना है कि पुलिस इस कबूलनामे की प्रमाणिकता की जांच की रही है। अभी इस संबंध में कुछ कहना जल्दबाजी होगी।
[ad_2]
Source link