[ad_1]
संवाद न्यूज एजेंसी, कुशीनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:01 AM IST
सार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पहले अब्बाजान वाले लोग गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे।
कुशीनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ।
– फोटो : अमर उजाला।
ख़बर सुनें
विस्तार
दरअसल, भाजपा के ‘सबका साथ, सबका विकास’ नारे को गति देने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को कुशीनगर पहुंचे थे। सपा-बसपा की पूर्ववर्ती सरकारों पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 के पहले राशन तक नहीं मिलता था। अब्बाजान कहे जाने वाले लोग उसे हजम कर जाते थे। कुशीनगर का राशन नेपाल और बांग्लादेश जाता था। आज गरीबों का राशन निगलने वाले जेल जाएंगे।
सीएम योगी ने रविवार को कप्तानगंज और तमकुहीराज विधानसभा क्षेत्र में दो स्थानों पर 400 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पहले अब्बाजान गरीबों पर डकैती डालते थे। गरीब का अन्न सपा और बसपा के लोग खा जाते थे। नौकरी के नाम पर वसूली होती रही। योग्य चयनित नहीं हो पाते थे। सीएम ने इंसेफेलाइटिस का जिक्र करते हुए कहा कि 1977 से 2017 तक यह बीमारी हर साल 700 से एक हजार बच्चों की जान ले लेती थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वच्छा भारत अभियान और शुद्ध पेयजल की योजना लागू कर इस जानलेवा बीमारी को खत्म कर दिया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि भगवान बुद्ध की नगरी कुशीनगर से जल्द ही अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू हो जाएगी। भगवान बुद्ध की वजह से कुशीनगर दुनिया के नक्शे पर आया। 13 शक्तिशाली देशों में बुद्ध ने भारत की शिक्षा और संस्कृति को पहुंचाया है। यहां से पहली उड़ान भी अंतरराष्ट्रीय होगी। सीएम ने कहा कि 1947 से जाति-मजहब, क्षेत्र और भाषा के आधार पर योजनाएं संचालित होती थीं। आज बिना भेदभाव के लोगों को योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
स्नातक, परास्नातक, इंजीनियरिंग करने वालों को टैबलेट देगी सरकार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को संतकबीरनगर में जिला कारागार समेत 245 करोड़ की 122 परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होंने स्नातक, परास्नातक, इंजीनियरिंग, फार्मेसी, एएनएम व जेएनएम करने वाले विद्यार्थियों को टैबलेट उपलब्ध कराने और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को यात्रा भत्ता देने का एलान किया। कहा कि प्रदेश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना होनी है। संतकबीरनगर में भी जल्द ही पीपीपी मॉडल पर मेडिकल कॉलेज संचालित होगा। सीएम ने अपनी सरकारी की उपलब्धियां गिराने के साथ ही पूर्व की सरकार पर हमला बोला।
[ad_2]
Source link