[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Revealed by: ajay kumar
Up to date Thu, 23 Sep 2021 10:03 PM IST
सार
पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को राहुल गांधी ने दिल्ली बुलाया है। कहा जा रहा है कि इस दौरान नए कैबिनेट के गठन लेकर फैसला हो सकता है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में शामिल कई चेहरों की छुट्टी भी हो सकती है।
राहुल गांधी के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के अन्य नेता।
– फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पंजाब के नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को दिल्ली बुला लिया है। माना जा रहा है कि इस मुलाकात के दौरान पंजाब में नए मंत्रिमंडल पर फैसला लिया जाएगा। चन्नी इससे पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के अगले ही दिन दिल्ली गए थे। तब उनके साथ पंजाब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, दोनों डिप्टी सीएम सुखजिंदर सिंह रंधावा और ओपी सोनी भी थे। उस समय चारों नेताओं की राहुल और सोनिया गांधी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ही बातचीत हो सकी थी, क्योंकि गांधी परिवार उन दिनों शिमला में था।
यह भी पढ़ें- कैप्टन अमरिंदर के नए खुलासे: कहा- तीन हफ्ते पहले ही इस्तीफे की पेशकश की थी, सिद्धू के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारूंगा
पार्टी सूत्रों के अनुसार उस समय भी मंत्रिमंडल को लेकर चर्चा हुई थी। इसके लिए चन्नी और सिद्धू नए मंत्रियों की संभावित सूची लेकर दिल्ली पहुंचे थे। राहुल व प्रियंका बुधवार रात नई दिल्ली पहुंच गए। गुरुवार को राहुल ने पंजाब सरकार के मामलों पर ध्यान देते हुए मुख्यमंत्री को दिल्ली पहुंचने को कहा ताकि नई सरकार के लिए मंत्रियों के नाम तय किए जा सकें।
यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ में दिखा वायुसेना का शौर्य: सुखना लेक के ऊपर गरजे राफेल व चिनूक, मौसम के कारण नहीं उड़े सूर्यकिरण
माना जा रहा है कि राहुल गांधी पार्टी के युवा नेताओं को चन्नी मंत्रिमंडल में भी तरजीह देना चाहते हैं। इस कारण पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के मंत्रिमंडल में शामिल रहे अनेक मंत्रियों की छुट्टी होना तय है। वहीं सिद्धू ने मुख्यमंत्री के साथ मिलकर जिस सूची को अंतिम रूप दिया है, उसमें ज्यादातर उन विधायकों के नाम हैं, जिन्होंने कैप्टन के खिलाफ मुहिम में सिद्धू और बाकी असंतुष्ट मंत्रियों का साथ दिया था।
विस्तार

[ad_2]
Supply hyperlink