[ad_1]
04:38 PM, 26-Sep-2021
मनप्रीत बादल चन्नी सरकार में भी बने मंत्री
कैप्टन सरकार में वित्त मंत्री रहे मनप्रीत सिंह बादल ने ब्रह्म मोहिंद्रा के बाद शपथ ग्रहण किया। बादल के तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। कैप्टन के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले मंत्रियों की सूची में तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा का भी नाम शामिल था।
04:34 PM, 26-Sep-2021
कैप्टन के करीबी मोहिंद्रा ने ली शपथ
राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित शपथ ग्रहण कार्यक्रम में पहुंच चुके हैं। सबसे पहले कैप्टन अमरिंदर सिंह के बेहद करीबी ब्रह्म मोहिंद्रा ने मंत्री पद की शपथ ली। बता दें कि मोहिंद्रा को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा जोरों पर थीं लेकिन ऐन वक्त पर कांग्रेस हाईकमान ने उनका नाम हटा दिया था। उनके स्थान पर ओपी सोनी को पंजाब का डिप्टी सीएम बनाया गया था।
04:23 PM, 26-Sep-2021
सभी मंत्रियों को मिलेंगी नई इनोवा गाड़ियां
चन्नी मंत्रिमंडल के सभी मंत्रियों के लिए जहां सरकारी बंगलों के अलॉटमेंट की तैयारी शुरू हो गई है, वहीं राज्य सरकार ने सभी मंत्रियों को नई इनोवा गाड़ियां देने का फैसला किया है। पता चला है कि सरकार ने इस मद में सवा चार करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया है। यानी शपथ ग्रहण के बाद अगले हफ्ते सभी मंत्री नई गाड़ियों में नजर आएं तो हैरान होने की जरूरत नहीं है।
कांग्रेस विधायक कुलजीत सिंह नागरा ने कहा कि मैंने मोदी सरकार के तीन ‘काले कानूनों’ के विरोध में इस्तीफा दे दिया था और स्पष्ट कर दिया था कि मैं राज्य मंत्रिमंडल में शामिल नहीं होऊंगा।
03:56 PM, 26-Sep-2021
Punjab Cupboard Growth: अमरिंदर सिंह के करीबी ब्रह्म मोहिंद्रा ने ली शपथ, ये 15 विधायक बनेंगे मंत्री
इन मंत्रियों को छुट्टी
कैप्टन मंत्रिमंडल में शामिल रहे बलबीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढी, गुरप्रीत सिंह कांगड़, साधु सिंह धर्मसोत और सुंदर शाम अरोड़ा को चन्नी के मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया गया है।
इन मंत्रियों को फिर मिला मौका
- चरणजीत सिंह चन्नी: मुख्यमंत्री
- सुखजिंदर सिंह रंधावा: उपमुख्यमंत्री
- ओपी सोनी: उपमुख्यमंत्री
- ब्रह्म मोहिंदरा
- तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा
- मनप्रीत सिंह बादल
- विजय इंदर सिंगला
- सुखबिंदर सिंह सरकारिया
- रजिया सुल्ताना
- भारत भूषण आशु
- अरुणा चौधरी
चन्नी मंत्रिमंडल में नए चेहरे
- डॉ. राजकुमार वेरका: अनुसूचित जाति के कद्दावर नेता। कैप्टन के करीबी नेता थे, लेकिन मंत्री नहीं बनाया था
- संगत सिंह गिलजियां: साल 2007 में कैप्टन ने टिकट काट दी थी। कैप्टन के विरोधी गुट के नेता
- अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग: राहुल गांधी के करीबी। यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। सिद्धू के करीबी
- परगट सिंह: हॉकी टीम के पूर्व कप्तान। अकाली छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए। कैप्टन के धुरविरोधी। सिद्धू के करीबी
- कुलजीत सिंह नागरा की जगह पर काका रणदीप का नाम शामिल किया गया है
- गुरकीरत सिंह कोटली: पूर्व सीएम बेअंत सिंह परिवार से हैं। कैप्टन की अनदेखी से सिद्धू के करीब पहुंच गए
- राणा गुरजीत सिंह: साल 2017 में कैबिनेट मंत्री थे। रेत बजरी के आरोप लगने पर कैप्टन ने मंत्रिमंडल से बाहर कर दिया था
[ad_2]
Supply hyperlink