[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Printed by: ajay kumar
Up to date Fri, 01 Oct 2021 11:15 PM IST
सार
डीजीपी की नियुक्ति पर सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देश हैं। इसके मुताबिक डीजीपी केवल वही लग सकता है, जिसका नाम यूपीएससी (संघ लोक सेवा आयोग) पास करेगी। कम से कम उसके पास दो साल का सेवाकाल बचा हो। यदि कोई डीजीपी छुट्टी पर जाता है तो उसकी जगह कार्यवाहक डीजीपी तैनात किया जा सकता है।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी व नवजोत सिंह सिद्धू।
– फोटो : अमर उजाला
नाराज चल रहे पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को मनाने की कवायद मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुरू कर दी है। डीजीपी की नियुक्ति पर विवाद होने के बाद सरकार ने नए पुलिस मुखिया के लिए यूपीएससी को 10 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों का पैनल भेजा है। पैनल में सिद्धू के निशाने पर रहे कार्यवाहक डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता के अलावा डीजीपी दिनकर गुप्ता का नाम भी शामिल है।
इन दो नामों के अतिरिक्त वरिष्ठ आईपीएस सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय, वीके भावरा, एमके तिवारी, प्रबोद कुमार, रोहित चौधरी, संजीव कालड़ा, पराग जैन और बीके उप्पल के नाम शामिल हैं। पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों अपने इस्तीफे को लेकर चर्चा में हैं।
यह भी पढ़ें: पंजाब: अमरिंदर सिंह बोले- सिद्धू सही इंसान नहीं, वो जहां से भी लड़ेंगे, जीतने नहीं दूंगा
सिद्धू कार्यवाहक डीजीपी और एजी की नियुक्ति को लेकर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से नाराज चल रहे हैं। हालांकि मुख्यमंत्री की ओर से सिद्धू को मनाने की कवायद की जा रही है। गुरुवार को पंजाब भवन में सिद्धू की मुख्यमंत्री चन्नी के साथ दो घंटे तक बैठक भी हुई, जिसके बाद अब मुख्यमंत्री की ओर से सिद्धू की नाराजगी को दूर करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके तहत ही सरकार की ओर से शुक्रवार को नए डीजीपी की स्थायी नियुक्ति को लेकर यूपीएससी को 10 वरिष्ठ अधिकारियों के नामों के पैनल को भेजा गया है।
- दिनकर गुप्ता
- इकबाल प्रीत सिंह सहोता
- सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय
- वीके भावरा
- एमके तिवारी
- प्रबोद कुमार
- रोहित चौधरी
- संजीव कालड़ा
- पराग जैन
- बीके उप्पल
विस्तार

केंद्र में जाना चाहते हैं दिनकर गुप्ता
- दिनकर गुप्ता
- इकबाल प्रीत सिंह सहोता
- सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय
- वीके भावरा
- एमके तिवारी
- प्रबोद कुमार
- रोहित चौधरी
- संजीव कालड़ा
- पराग जैन
- बीके उप्पल
[ad_2]
Supply hyperlink