[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Printed by: Trainee Trainee
Up to date Sat, 02 Oct 2021 05:29 PM IST
सार
सीएम मनोहर लाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले। उनसे मिलने के बाद सीएम ने कहा कि मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान और बाजरा खरीद एक की बजाय 11 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया था किसानों की जल्द शुरू करने की मांग है तो फसल की खरीद कल से शुरू कर दी जाएगी।

Haryana CM Manohar Lal Khattar
– फोटो : अमर उजाला
ख़बर सुनें
विस्तार
हरियाणा में फसल खरीद को लेकर चल रहे किसानों के प्रदर्शन के बीच सरकार ने रविवार से फसल खरीद शुरू करने का फैसला लिया है। हरियाणा और पंजाब में 1 अक्टूबर की बजाय 11 अक्टूबर से धान की खरीद शुरू किए जाने के निर्णय के बाद किसान आज आंदोलन कर रहे थे।
इसी बीच सीएम मनोहर लाल खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के राज्य मंत्री अश्विनी चौबे से मिले। उनसे मिलने के बाद सीएम ने कहा कि मानसून में देरी के कारण केंद्र सरकार ने धान और बाजरा खरीद एक की बजाय 11 अक्टूबर से करने का निर्णय लिया था किसानों की जल्द शुरू करने की मांग है तो फसल की खरीद कल से शुरू कर दी जाएगी।
[ad_2]
Supply hyperlink