[ad_1]
11:51 AM, 14-Sep-2021
यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा लोगों को कर रहे हैं संबोधित
Table Of Contents
पीएम मोदी के मंच पर पहुंचने के बाद यूपी के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने सभी की ओर से प्रधानमंत्री का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह उत्तर प्रदेश के लिए एक विशेष समय है। पीएम मोदी को अलीगढ़ की जनता की ओर से शुभकामनाएं।
11:48 AM, 14-Sep-2021
पीएम मोदी मंच पर पहुंचे
प्रधानमंत्री मोदी मंच पर पहुंच चुके हैं। यहां से वह जनता को संबोधित करेंगे। अभी उनका स्वागत किया जा रहा है।
11:45 AM, 14-Sep-2021
सीएम योगी ने दी परियोजनाओं की जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी अलीगढ़ पहुंच चुके हैं और वहां पर परियोजनाओं से संबंधित जानकारी सीएम योगी उन्हें दे रहे हैं।
PM Narendra Modi visits exhibition fashions of Aligarh node of UP Defence Industrial Hall. UP CM Yogi Adityanath was additionally current.
PM Modi can even lay the muse stone of Raja Mahendra Pratap Singh State College in Aligarh. pic.twitter.com/bH9Yk7LrN7
— ANI UP (@ANINewsUP) September 14, 2021
11:26 AM, 14-Sep-2021
लोधा में लगा जाम
इस आयोजन को लेकर तमाम तरह की सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इसी के कारण कार्यक्रम शुरू होने से पहले ही आयोजन स्थल से दो किलोमीटर दूर लोधा कस्बे में जाम लग गया है। यहां सड़क पर वाहनों की लंबी कतार बन गई है।
11:14 AM, 14-Sep-2021
लोगों में दिख रहा भारी उत्साह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए लोगों में भारी उत्साह है। बसों की छत पर लोग सवार होकर आ रहे हैं। वहीं, लोधा तक बसों की लाइन लग गई है और निरंतर भीड़ बढ़ती जा रही है।
11:10 AM, 14-Sep-2021
शुरू हुआ शिलान्यास कार्यक्रम
अलीगढ़ में डिफेंस कॉरिडोर नोड व राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय के शिलान्यास का कार्यक्रम शुरू हो गया है। लोधा पर शुरू हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा व प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आदि पहुंच चुके हैं। पीएम नरेंद्र मोदी का इंतजार हो रहा है।
10:19 AM, 14-Sep-2021
मिशन यूपी पर पीएम मोदी: अलीगढ़ पहुंचें पीएम मोदी, कई परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
दिखाई जाएगी प्रगति व कार्यों पर बनी फिल्म
इसी दौरान राजा महेंद्र प्रताप राज्य विश्वविद्यालय और डिफेंस कॉरिडोर की प्रगति व कार्यों पर बनी वीडियो फिल्म दिखाई जाएगी। इसके बाद दोपहर 12:20 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच से ही बटन दबाकर राज्य विश्वविद्यालय व डिफेंस कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री 40 मिनट तक जन सभा को संबोधित करेंगे और लगभग दो बजे दिल्ली रवाना होंगे।
[ad_2]
Supply hyperlink