[ad_1]
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Revealed by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Up to date Solar, 26 Sep 2021 05:45 PM IST
सार
बलूचिस्तान विद्रोहियों के हमले में दो अधिकारियों के घायल होने की भी बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पाकिस्तानी जवानों पर हुए हमले की जिम्मेदारी बलूच विद्रोहियों ने ली।
– फोटो : Social Media
ख़बर सुनें
विस्तार
पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूच विद्रोहियों के हमले में अर्धसैनिक बल के कम से कम चार जवानों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए। ‘बलूचिस्तान मुक्ति सेना’ (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी भी ले ली है।
पाकिस्तानी मीडिया ग्रुप डॉन के मुताबिक, हरनाई जिले के खोस्त क्षेत्र में शनिवार को ‘फ्रंटियर कोर’ (एफसी) के एक वाहन पर हमला हुआ। बताया गया है कि जब एफसी के सैनिक गश्त लगा रहे थे, तभी उनके वाहन पर आईईडी विस्फोटक से हमला किया गया। इसमें चार सैनिकों की मौत हो गई। इसके अलावा दो अधिकारियों के घायल होने की भी बात सामने आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
[ad_2]
Supply hyperlink