[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Printed by: अलका त्यागी Up to date Wed, 22 Sep 2021 10:52 PM IST
हरिद्वार: नरेंद्र गिरि के निधन के बाद हरकत में आया एचआरडीए, फिर सील किया आनंद गिरि का आश्रम
सुसाइड नोट में उल्लेख है कि आनंद गिरि हरिद्वार से कंप्यूटर से फोटो एडिट कर किसी महिला या लड़की के साथ उनकी गलत हरकत करते फोटो वायरल कर सकता है। आश्रम से पुलिस को कई महत्वूर्ण सुराग मिल सकते हैं। यूपी पुलिस के जल्द ही आश्रम पहुंचने की संभावना जताई जा रही है। आश्रम के सेवकों व आनंद गिरि से जुड़े लोगों से भी पूछताछ हो सकती है। हालांकि, आश्रम से जुड़े सेवक फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं।
श्यामपुर थाना क्षेत्र के कांगड़ी में आनंद गिरि का निर्माणाधीन आश्रम है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में यूपी पुलिस ने आनंद गिरि को इसी आश्रम से गिरफ्तार किया था। यूपी पुलिस से इनपुट मिलने के बाद हरिद्वार पुलिस ने आनंद गिरि को आश्रम पहुंचने के बाद अपनी निगरानी में रखा था।
[ad_2]
Supply hyperlink