[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतापुर
Revealed by: Amit Mandal
Up to date Tue, 05 Oct 2021 09:18 PM IST
सार
प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए कई सवाल दागे। साथ ही कहा कि जब तक गृह राज्य मंत्री को मंत्रिमंडल से हटाया नहीं जाता, हम नहीं रुकेंगे।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा।
– फोटो : amar ujala
लखीमपुर खीरी जाने की कोशिश के दौरान सीतापुर में गिरफ्तार की गईं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने फोन पर संदेश रिकॉर्ड कर लोगों को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका ने केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए सवाल दागे।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि अब तक इस मामले पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई क्यों नहीं हुई। उन्होंने कहा कि पीएम आजादी का अमृत महोत्सव मनाने यहां से 100 किलोमीटर दूर आए थे, लेकिन किसानों का हाल लेने लखीमपुर खीरी नहीं गए।
उन्होंने कहा तानाशाही के सामने हम नहीं झुकेंगे। मजबूती से अपनी बात उठाएंगे। गृह राज्य मंत्री का इस्तीफा होने तक नहीं रुकेंगे, जब तक उनके बेटा गिरफ्तार नहीं होता हम नहीं रुकेंगे। मंत्री के अपराधी बेटे की गिरफ्तारी होनी चाहिए।
विस्तार

[ad_2]
Supply hyperlink