[ad_1]
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Mon, 13 Sep 2021 12:03 PM IST
सार
कर्ज में डूबी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने को तैयार है। कंपनी साल 2022 की पहली तिमाही से एक बार फिर से घरेलू उड़ान भरने की घोषणा की है।
कर्ज में डूबी जेट एयरवेज एक बार फिर से उड़ान भरने को तैयार है। कंपनी साल 2022 की पहली तिमाही से एक बार फिर से घरेलू उड़ान भरने की घोषणा की है। इसके अलावा अगले वर्ष की अंतिम तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन भी शुरू होगा। इसकी जानकारी जेट एयरवेज के नए मैनेजमेंट जालान कारलॉक कंसोर्शियम ने दी है। जालान कारलॉक ने एक और नई जानकारी देते हुए कहा कि एयरलाइन का मुख्यालय अब मुंबई के बजाय दिल्ली में होगा।
जालान कलरॉक कंसोर्टियम के प्रमुख सदस्य मुरारी लाल जालान ने कहा, जेट एयरवेज 2.0 का उद्देश्य साल 2022 की पहली तिमाही तक घरेलू परिचालन को फिर से शुरू करना है और अगले वर्ष की अंतिम तिमाही तक छोटी दूरी की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का परिचालन भी शुरू होगा।
पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई रूट पर होगी
जालान कारलॉक ने कहा कि जेट एयरवेज की पहली उड़ान दिल्ली-मुंबई रूट पर होगी। बता दें कि नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) ने दो साल बाद इस साल जून में जेट एयरवेज के लिए जालान कलरॉक कंसोर्टियम की योजना को मंजूरी दी थी।
विस्तार

[ad_2]
Source link