[ad_1]
सार
IPL 2021: मुंबई इंडियंस की जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई और कोलकाता नाइट राइडर्स के अगले मैच से चौथी टीम का फैसला हो जाएगा।
आईपीएल 2021 में मुंबई vs राजस्थान
– फोटो : सोशल मीडिया
ख़बर सुनें
ख़बर सुनें
आईपीएल 2021 में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत
- गेंद शेष मैच मैदान
- 70 MI vs RR शारजाह
- 60 KKR vs RCB अबू धाबी
- 29 KKR vs MI अबू धाबी
- 26 CSK vs PBKS मुंबई
वहीं, ओवरऑल गेंद शेष रहने के मामले में मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत का रिकॉर्ड भी मुंबई के ही नाम है। उन्होंने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते मैच जीता था।
आईपीएल में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत
टीम | विकेट | गेंद शेष | खिलाफ |
मुंबई | आठ | 87 | केकेआर |
कोच्ची टस्कर्स | आठ | 76 | राजस्थान |
पंजाब किंग्स | 10 | 73 | दिल्ली |
बैंगलोर | 10 | 71 | पंजाब |
मुंबई* | आठ | 70 | राजस्थान |
दिलचस्प हुई प्लेऑफ की जंग
मुंबई की जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई के 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.048 है और टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट मामले में वह मुंबई से ऊपर है। केकेआर का नेट रन रेट +0.294 है।
मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता अपना अगला मैच बड़े अंतर से हार जाए। वहीं, मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। कोलकाता अपना अगला मैच जीतता है, तो नेट रन रेट बेहतर होने के कारण टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में सफर खत्म हो गया है।
आरआर टीम के 13 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। अगले मैच में टीम कोलकाता से भिड़ेगी। अगर कोलकाता और मुंबई दोनों अपना अगला मैच हारती है, तो भी कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब और राजस्थान के जीतने पर भी उनके अंतिम चार में पहुंचने की बहुत कम उम्मीद है। दोनों टीमों को काफी बड़े अंतर से जीतना होगा।
ताश के पत्तों की तरह बिखरी आरआर टीम
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव शून्य बना सके। राजस्थान की ओर से एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए।
इसके अलाव यशस्वी जायसवाल (12), कप्तान संजू सैमसन (3), शिवम दुबे (3), ग्लेन फिलिप्स (4), डेविड मिलर (15), राहुल तेवतिया (12), चेतन सकारिया (6) और मुस्तफिजुर रहमान (8*) कुछ खास नहीं कर सके। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नाथन कूल्टर नाइल ने चार और जिमी नीशम ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिया।
आईपीएल में राजस्थान का सबसे न्यूनतम स्कोर: 2011 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने किसी आईपीएल मैच में 100 से कम रन बनाए हो।
- 58 vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
- 81 vs केकेआर, कोलकाता, 2011
- 90/9 vs मुंबई, शारजाह, 2021*
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। उसने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 58 रन बनाए थे। वहीं, टीम पांचवीं बार 100 से कम का स्कोर बना सकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
- स्कोर खिलाफ पारी
- 58 आरसीबी दूसरी
- 81 केकेआर पहली
- 90/9 मुंबई पहली
- 92 आरसीबी पहली
- 97 कोच्ची टस्कर्स पहली
रोहित और ईशान ने अच्छी शुरुआत दी
91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दी। रोहित 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके और 13 रन बनाकर आउट हो गए।
किशन ने सातवां अर्धशतक लगाया
किशन ने एक छोर संभाले रखा और आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जमाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। किशन 25 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। राजस्थान की ओर से मुस्तफिजुर और सकारिया को एक-एक विकेट मिला।
रोहित टी-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के पहले खिलाड़ी बने। इसके साथ ही आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
- राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव (डेब्यू), श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
विस्तार
आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस (एमआई) ने राजस्थान रॉयल्स को आठ विकेट से हरा दिया। मुंबई की टीम ने 70 गेंद शेष रहते बड़ी जीत हासिल की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हए राजस्थान ने 20 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 90 रन बनाए। जवाब में मुंबई ने 8.2 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह इस सीजन गेंद शेष रहने के मामले में सबसे बड़ी जीत है।
आईपीएल 2021 में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत
- गेंद शेष मैच मैदान
- 70 MI vs RR शारजाह
- 60 KKR vs RCB अबू धाबी
- 29 KKR vs MI अबू धाबी
- 26 CSK vs PBKS मुंबई
वहीं, ओवरऑल गेंद शेष रहने के मामले में मुंबई की दूसरी सबसे बड़ी जीत है। सबसे ज्यादा गेंद शेष रहते जीत का रिकॉर्ड भी मुंबई के ही नाम है। उन्होंने 2008 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते मैच जीता था।
आईपीएल में गेंद शेष रहते सबसे बड़ी जीत
टीम | विकेट | गेंद शेष | खिलाफ |
मुंबई | आठ | 87 | केकेआर |
कोच्ची टस्कर्स | आठ | 76 | राजस्थान |
पंजाब किंग्स | 10 | 73 | दिल्ली |
बैंगलोर | 10 | 71 | पंजाब |
मुंबई* | आठ | 70 | राजस्थान |
मुंबई की जीत के साथ प्लेऑफ की जंग दिलचस्प हो चली है। मुंबई के 13 मैचों में छह जीत के साथ 12 अंक हैं। उसका नेट रन रेट -0.048 है और टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर आ गई है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स के 13 मैचों के बाद 12 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट मामले में वह मुंबई से ऊपर है। केकेआर का नेट रन रेट +0.294 है।
मुंबई को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए उम्मीद करनी होगी कि कोलकाता अपना अगला मैच बड़े अंतर से हार जाए। वहीं, मुंबई को हैदराबाद के खिलाफ अगले मैच में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी। कोलकाता अपना अगला मैच जीतता है, तो नेट रन रेट बेहतर होने के कारण टीम प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। वहीं, हार के साथ राजस्थान रॉयल्स का आईपीएल में सफर खत्म हो गया है।
आरआर टीम के 13 मैचों में पांच जीत के साथ 10 अंक हैं। अगले मैच में टीम कोलकाता से भिड़ेगी। अगर कोलकाता और मुंबई दोनों अपना अगला मैच हारती है, तो भी कोलकाता प्लेऑफ में पहुंच जाएगी। पंजाब और राजस्थान के जीतने पर भी उनके अंतिम चार में पहुंचने की बहुत कम उम्मीद है। दोनों टीमों को काफी बड़े अंतर से जीतना होगा।
पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान की टीम ताश के पत्तों की तरह बिखर गई। सात बल्लेबाज तो दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। श्रेयस गोपाल और कुलदीप यादव शून्य बना सके। राजस्थान की ओर से एविन लुईस ने सबसे ज्यादा 24 रन बनाए।
इसके अलाव यशस्वी जायसवाल (12), कप्तान संजू सैमसन (3), शिवम दुबे (3), ग्लेन फिलिप्स (4), डेविड मिलर (15), राहुल तेवतिया (12), चेतन सकारिया (6) और मुस्तफिजुर रहमान (8*) कुछ खास नहीं कर सके। मुंबई के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। नाथन कूल्टर नाइल ने चार और जिमी नीशम ने तीन विकेट झटके। इसके अलावा जसप्रीत बुमराह ने दो विकेट लिया।
आईपीएल में राजस्थान का सबसे न्यूनतम स्कोर: 2011 के बाद यह पहली बार है जब राजस्थान ने किसी आईपीएल मैच में 100 से कम रन बनाए हो।
- 58 vs आरसीबी, केप टाउन, 2009
- 81 vs केकेआर, कोलकाता, 2011
- 90/9 vs मुंबई, शारजाह, 2021*
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर
यह राजस्थान का ओवरऑल तीसरा सबसे छोटा स्कोर है। उसने 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 58 रन बनाए थे। वहीं, टीम पांचवीं बार 100 से कम का स्कोर बना सकी है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यह राजस्थान का दूसरा सबसे छोटा स्कोर है।
- स्कोर खिलाफ पारी
- 58 आरसीबी दूसरी
- 81 केकेआर पहली
- 90/9 मुंबई पहली
- 92 आरसीबी पहली
- 97 कोच्ची टस्कर्स पहली
91 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम को कप्तान रोहित शर्मा और ईशान किशन ने तेज शुरुआत दी। रोहित 13 गेंदों पर 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। अपनी पारी में उन्होंने एक चौका और दो छक्के लगाए। इसके बाद सूर्यकुमार यादव एक बार फिर बल्ले से कुछ कमाल नहीं कर सके और 13 रन बनाकर आउट हो गए।
किशन ने सातवां अर्धशतक लगाया
किशन ने एक छोर संभाले रखा और आईपीएल करियर का सातवां अर्धशतक जमाया। उन्होंने हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर टीम को जीत दिला दी। किशन 25 गेंदों पर पांच चौके और तीन छक्के की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, पांड्या पांच रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। राजस्थान की ओर से मुस्तफिजुर और सकारिया को एक-एक विकेट मिला।
रोहित टी-20 में 400 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
रोहित टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले दुनिया के सातवें और भारत के पहले खिलाड़ी बने। इसके साथ ही आईपीएल में मुंबई की तरफ से खेलते हुए ईशान किशन ने अपने 1000 रन पूरे कर लिए।
- राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान और विकेटकीपर), शिवम दुबे, ग्लेन फिलिप्स, डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, कुलदीप यादव (डेब्यू), श्रेयस गोपाल, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया।
- मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, सौरभ तिवारी, कीरोन पोलार्ड, हार्दिक पांड्या, जिमी नीशम, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट।
[ad_2]
Supply hyperlink