[ad_1]
06:54 PM, 28-Sep-2021
पंजाब की बल्लेबाजी राहुल-मयंक पर टिकी
Table Of Contents
- 1 पंजाब की बल्लेबाजी राहुल-मयंक पर टिकी
- 2 मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी फ्लॉप
- 3 रोहित खास रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ दो कदम दूर
- 4 अंकतालिका में मुंबई सातवें नंबर पर
- 5 आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी
- 6 जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई
- 7 MI vs PBKS IPL 2021 Stay Rating: खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई का सामना पंजाब से, कुछ देर में टॉस
पंजाब किंग्स की बात करें तो उनके लिए भी बल्लेबाजी चिंता का विषय रहा है। उनकी बल्लेबाजी केएल राहुल और मयंक अग्रवाल पर टिकी हुई नजर आती है। एडेन मार्करम अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करने में नाकाम रहे हैं। इसके अलावा क्रिस गेल, निकोलस पूरन और बाकी सभी बल्लेबाज रन के लिए तरसते दिखे हैं। इनमें से किसी भी बल्लेबाज की तरफ से रन देखने को नहीं मिले हैं।
06:50 PM, 28-Sep-2021
मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी फ्लॉप
आईपीएल 2021 में सर्वाधिक रन बनाने वालों में शीर्ष 10 में मुंबई का सिर्फ एक बल्लेबाज है और वह भी खुद कप्तान रोहित शर्मा। उनके बाद सिर्फ क्विंटन डिकॉक ने अधिक रन बनाए हैं और वह भी 16वें स्थान पर हैं। इसमें भी दोनों खिलाड़ियों की स्ट्राइक रेट 130 से कम है यानी मुंबई को उस तरह की तेज शुरुआत नहीं मिली है, जैसा पहले होते रहा है। यही नहीं रोहित ने जहां नौ मैचों में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है तो वहीं डिकॉक के बल्ले से भी दो ही फिफ्टी निकली है।
06:45 PM, 28-Sep-2021
रोहित खास रिकॉर्ड बनाने से सिर्फ दो कदम दूर
टी-20 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज
- रोहित शर्मा -398
- सुरेश रैना -325
- विराट कोहली-319
06:37 PM, 28-Sep-2021
अंकतालिका में मुंबई सातवें नंबर पर
अंकतालिका की अगर बात करें तो, मुंबई की टीम 10 मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ सातवें पायदान पर है। टीम के अब चार मैच और बचे हैं। उन्हें अगर प्लेऑफ में पहुंचना है, तो ये चारों मैच जीतने होंगे। वहीं, पंजाब 10 मैचों में चार जीत और मुंबई के मुकाबले बेहतर रन रेट के साथ पांचवें नंबर पर है।
06:32 PM, 28-Sep-2021
आंकड़ों में मुंबई का पलड़ा भारी
A cracking contest on the playing cards in Abu Dhabi! 👌 👌
The @ImRo45-led @mipaltan sq. off towards @klrahul11‘s @PunjabKingsIPL in Match 42 of the #VIVOIPL. 👍 👍 #MIvPBKS
Which aspect will come up trumps❓ pic.twitter.com/Fr6X3EErJJ
— IndianPremierLeague (@IPL) September 28, 2021
06:28 PM, 28-Sep-2021
जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी मुंबई
पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल का 14वां सीजन अभी तक कुछ खास नहीं रहा है। दूसरे चरण में टीम को लगातार तीन मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। वहीं, पंजाब को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहने के लिए यह मैच जीतना जरूरी है।
06:20 PM, 28-Sep-2021
MI vs PBKS IPL 2021 Stay Rating: खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई का सामना पंजाब से, कुछ देर में टॉस
नमस्कार, अमर उजाला डॉट कॉम के लाइव में आपका स्वागत है…आईपीएल 2021 के 42वें मुकाबले में खराब फॉर्म से जूझ रही मुंबई का सामना पंजाब से होगा। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से शुरू होगा। सात बजे टॉस होगा।
[ad_2]
Supply hyperlink