[ad_1]
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
Printed by: मुकेश कुमार
Up to date Mon, 27 Sep 2021 12:39 PM IST
सार
एक तरफ जहां संयुक्त किसान मोर्चा ने कृषि कानूनों के विरोध में लोगों से भारत बंद का आह्वान किया है। वहीं दूसरी तरफ भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने लोगों से भारत बंद का समर्थन न करने की अपील की है।
भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह
– फोटो : ANI
भारतीय किसान यूनियन (भानु) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को आतंकी हरकत बताया है। एटा में सोमवार को प्रेसवार्ता कर भानु प्रताप सिंह ने कहा कि भारत बंद का कोई सहयोग ना करे। इसका विरोध करें। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठन जो आतंकी गतिविधियों में शामिल हैं उनको सरकार दबाने की कोशिश करे।
भाकियू भानु गुट के अध्यक्ष ने कहा कि भारत बंद से अर्थव्यवस्था पर असर पड़ेगा। क्या भारत बंद करके ये (राकेश टिकैत) अपनी आतंकवादी गतिविधियों को और बढ़ाना चाहते हैं? आतंकी संगठन तालिबान ने अफगानिस्तान में कब्ज़ा किया, उस तरह की गतिविधियों को ये बढ़ाना चाहते हैं। भानु प्रताप सिंह के आह्वान पर फिरोजाबाद में भाकियू भानु गुट ने भारत बंद का विरोध किया है।
भारत बंद: आगरा में रेलवे ने एहतियातन रोकीं कई ट्रेनें, पुलिस ने किसान नेताओं को नजरबंद किया
विस्तार

[ad_2]
Supply hyperlink