[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Printed by: Amit Mandal
Up to date Fri, 01 Oct 2021 09:15 PM IST
सार
दुबई एक्सपो आज से शुरू हो गया है और भारत का पवेलियन सबसे बड़े पवेलियन में शामिल है। पीएम मोदी ने इसे भारत और यूएई की बढ़ती दोस्ती का प्रतीक बताया।

Dubai Expo 2020: पीएम मोदी
– फोटो : ANI
ख़बर सुनें
विस्तार
यूएई में आज से दुबई एक्सपो 2020 शुरू हो गया है। इसके साथ ही यहां इंडिया पवेलियन भी लांच किया गया। दुबई एक्सपो 2020 में भारतीय पवेलियन के उद्घाटन के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे ऐतिहासिक करार दिया। उन्होंने कहा कि यह भारत-यूएई की बढ़ती दोस्ती का प्रतीक है। भारत और यूएई के साझा हित हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि भारत का पवेलियन सबसे बड़े पवेलियन में शामिल है। आज भारत एक अवसरों का देश है।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज दुबई में भारतीय पवेलियन का उदघाटन किया।
#WATCH | Union Commerce and Trade Minister Piyush Goyal inaugurates India Pavilion at Dubai Expo 2020 in United Arab Emirates pic.twitter.com/tXN66sGtl4
— ANI (@ANI) October 1, 2021
जानिए पीएम ने और क्या-क्या कहा
- एक्सपो 2020 की मेन थीम कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर है। इसकी भावना भारत के प्रयासों में भी दिखाई देती है क्योंकि हम एक नया भारत बनाने के लिए आगे बढ़ते हैं।
- भारत स्वतंत्रता के 75वें वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है, हम सभी को भारतीय पवेलियन का दौरा करने और न्यू इंडिया में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
- पिछले 7 सालों में भारत सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं। हम इस ट्रेंड को जारी रखने के लिए और अधिक प्रयास करते रहेंगे।
- भारत अपनी जीवंतता और विविधता के लिए प्रसिद्ध है। हमारे पास विभिन्न संस्कृतियां, भाषाएं, व्यंजन, कला, संगीत और नृत्य हैं। यह विविधता हमारे पवेलियन में झलकती है।
- मैं अपने भाई मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान, अबू धाबी के क्राउन प्रिंस को भी शुभकामनाएं देता हूं। हमारी रणनीतिक साझेदारी में हमने जो प्रगति हासिल की है, उसमें उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। मैं दोनों देशों की प्रगति और समृद्धि के लिए अपना काम जारी रखने के लिए उत्सुक हूं।
[ad_2]
Supply hyperlink