[ad_1]
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Revealed by: पूजा त्रिपाठी
Up to date Tue, 14 Sep 2021 10:39 AM IST
सार
इस मामले में सामने आई जानकारी के अनुसार एक युवती ने तीन महीने पहले दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई गई थी लेकिन तब से अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। अब जब अदालत ने आदेश दिया तो कनॉट प्लेस थाने ने प्रिंस के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
चिराग पासवान, प्रिंस पासवान(काले कोट में)
– फोटो : PTI
ख़बर सुनें
विस्तार
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार एफआईआर में चिराग पासवान का भी जिक्र है। जानकारी के अनुसार पीड़ित युवती ने लगभग तीन महीने पहले कनॉट प्लेस थाने में प्रिंस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी लेकिन तब से अब तक मामले में एफआईआर दर्ज नहीं हुई। अब अदालत के आदेश के बाद कनॉट प्लेस थाने ने प्रिंस पासवान के खिलाफ 9 सितंबर को एफआईआर दर्ज की है। इसी के बाद यह मामला चर्चा में आया है।
पीड़िता ने एफआईआर में आरोप लगाया है कि दुष्कर्म के दौरान उसका वीडियो भी बनाया गया था। उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर चुप रहने के लिए कहा जा रहा था। उस पर पुलिस में शिकायत न करने के लिए दबाव बनाया जा रहा था।
[ad_2]
Supply hyperlink