[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Printed by: ishwar ashish
Up to date Solar, 26 Sep 2021 11:58 AM IST
सार
यूपी में रविवार शाम को मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है। सूत्रों के अनुसार, छह से सात मंत्री शपथ ले सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
यूपी में करीब चार महीने बाद होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए आज शाम को कैबिनेट विस्तार किया जाएगा। बताया जा रहा है कि छह से सात मंत्री शपथ ले सकते हैं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नाम की घोषणा जल्द हो सकती है।
दरअसल, चार महीने बाद होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को देखते हुए मंत्रिमंडल विस्तार को काफी अहम माना जा रहा है। यह लंबे समय से प्रतीक्षित था।
अब मंत्री पद की शपथ लेने वाले नेताओं के नाम को लेकर कयास लग रहे हैं।
बता दें कि आठ जुलाई को हुए केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में यूपी को खास तवज्जो दी गई थी। जिसमें जातीय गणित पर साधने का प्रयास किया गया था। यूपी से बनाए गए सात नए मंत्रियों में चार ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के थे।
मोदी के कैबिनेट में यूपी का मजबूत प्रतिनिधित्व है। यह पहली बार है जब केंद्रीय कैबिनेट में यूपी से रिकॉर्ड 15 मंत्री बनाए गए हैं।
कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी के मंत्रिमंडल में भी पूरा ध्यान जातीय गणित को ध्यान में रखकर किया जाएगा।
[ad_2]
Supply hyperlink