[ad_1]
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Printed by: ishwar ashish
Up to date Solar, 19 Sep 2021 11:54 AM IST
सार
अपनी सरकार के प्रदेश में साढ़े चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मीडिया को संबोधित कर सरकार का कामकाज का हिसाब दिया।

यूपी सरकार के चार साल पूरे होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य।
– फोटो : amar ujala
ख़बर सुनें
विस्तार
यूपी सरकार के साढ़े चार साल पूरे होने पर लोकभवन में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा के साढ़े चार साल के शासन के बाद अब सुशासन और विकास उत्तर प्रदेश की पहचान है। प्रदेश में साढ़े चार लाख युवाओं को नौकरी दी गई है। सरकार के किए गए सुधार व विकास कार्यों का ही यह असर है कि आज प्रदेश निवेश के लिए पहले स्थान पर हैं। पहले उद्योगपति यहां आने से डरते थे पर अब वह यहां पर निवेश करना चाहते हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कही ये बातें:
– केंद्र द्वारा संचालित योजनाओं में से 44 योजनाओं में प्रदेश पहले स्थान पर है।
– एक करोड़ 56 लाख लोगों को उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए।
– तीन करोड़ श्रमिकों को दो लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी दी गई।
– प्रदेश के छह करोड़ लोगों को आयुष्मान योजना का लाभ मिला।
– प्रदेश के 40 लाख गरीबों को राशन कार्ड दिया गया।
– किसानों के लिए कई सिंचाई योजनाओं को आगे बढ़ाया।
– बंद चीनी मिलों को शुरू किया गया।
– गन्ना किसानों को सही भुगतान किया गया।
– प्रदेश के एक लाख 43 हजार किसानों को गन्ने का भुगतान किया गया।
– प्रदेश में पहला इंवेस्टर्स समिट का आयोजन किया। जिससे लोगों की सोच प्रदेश के बारे में बदली।
– अयोध्या में भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसके पहले की सरकारों के मुख्यमंत्री अयोध्या नहीं जाते थे। डरते थे कि उन पर सांप्रदायिकता का लेवल लग जाएगा पर अब हर वर्ष वहां भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
– मथुरा में होली मनाई जाती है। इस सरकार में प्रदेश की विरासत को दुनिया के सामने रखने का प्रयास किया गया।
– लोगों को रोजगार देने के लिए वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट की योजना पर काम किया जा रहा है।
[ad_2]
Supply hyperlink